बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्की कौशल ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म मसान से करी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल की भूमिका अदा करी थी। हालांकि, उनसे सबसे पहले बॉम्बे वेलवेट में देखा गया था। जिसमे बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का किरदार बेहद ही छोटा था। विक्की ने साल 2021 में बॉलीवुड की सुपरस्टार लेडी कैटरीना कैफ के शादी करी थी। आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दोनो की जोड़ी को लोगो का खूब प्यार मिलता है। तो वही, विक्की कौशल हाल ही में अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। बता दे आपको की विक्की कौशल इस साल के शुरुआत से ही मीडिया में चर्चाएं बटोर रहे है। सारा अली खान के साथ आई उनकी फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ ने सिनेमाघरों पर अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके बाद अब उनकी आगामी फिल्म सैम बहादुर से भी यही उम्मीद करी जा रही है।
सैम बहादुर का रिलीज हुआ पोस्टर, बेसब्री से है फैंस को फिल्म का इंतजार
विक्की कौशल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तब पहचान में आए जब उन्होंने ने फिल्म ‘उरी’ और ‘राजी’ करी। इन दोनो ही फिल्मों में विक्की कौशल ने अपने किरादरो को बखूबी निभाया और लोगो की प्रशंसा अर्जित करी। फिलहाल विक्की कौशल की सैम बहादुर फिल्म का पीछले एक साल से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जिसके अब जाकर पोस्टर फैंस के लिए आउट किया गया है। इस पोस्टर में विक्की कौशल का लुक देखते ही बन रहा है। इस फिल्म को मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म बताई जा रही है। विक्की और मेघना दूसरी बार एक साथ काम करते हुए नजर आ रहे है।
रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को देगी विक्की कौशल की सैम बहादुर
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इसी साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। तो वही, दूसरी ओर इसी दिन पर बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की भी फिल्म सैम बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक साथ दोनो मूवीज का टकराना काफी दिलचप्स होने वाला है। हालांकि, तब यह देखना होगा की कौन सी फिल्म को दर्शकों को प्यार मिलता है और किस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नाकामी हाथ लगने वाली है। एनिमल में रणबीर कपूर के साथ रश्मिक मंधना नजर आने वाली है और सैम बहादुर में विक्की के साथ सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।