Breaking News

सिंघम अगेन से आउट हुआ रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक, सिंबा के बाद दूसरी बार बने पुलिस, यहां देखिए तस्वीरें 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मूवीज के जरिए लोगो का खूब एंटरटेनमेंट किया है। गोलमाल जैसी कॉमेडी मूवी से लोगो के दिलो में अपनी लिए जगह बनाने वाले रोहित शेट्टी अपनी कॉप फिल्मों के लिए भी बखूबी से जाने जाते हैं। एक्शन से भरपूर रोहित शेट्टी की फिल्मे हमेशा ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में आगे रहती है। अब हाल ही में अपनी कॉप फ्रेंचाइजी को पूरा करने के लिए रोहित शेट्टी ने एक और फिल्म बनाई है। जिसमे रणवीर सिंह का हाल ही में फर्स्ट लुक आउट हुआ है। सिंघम, सिंघम रिटर्न्स, सिंबा, सूर्यवंशी के बाद अब रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स पर सिंघम अगेन बना रहे है। और इस फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट यह है कि एक लेडी कॉप भी इस फिल्म में नजर आने वाली है।

सिंघम अगेन के हीरो का फर्स्ट लुक हुआ आउट, लोगो ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर और स्टंटमैन रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों के साथ हीं टीवी पर आने वाली रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के होस्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। बता दे आपको की हाल ही में सिंघम अगेन के लीड रोल का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह का लुक आउट हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,सिंघम अगेन में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह साथ ही एक एक्ट्रेस भी नजर आने वाली है। रणवीर सिंह के फर्स्ट लुक में वह पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आ रहे है। और रणवीर अपने एक्टिंग अवतार में इस लुक में नजर आ रहे है।

रोहित शेट्टी की फिल्म में लेडी कॉप के साथ एंट्री हुई इस एक्टर की भी

रोहित शेट्टी के फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण लेडी कॉप का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली है। इसके साथ ही रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप यूनिवर्स में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ को भी फिल्म में जगह दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म में एक स्पेशल टास्क फोर्स का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है। हालांकि, रोहित शेट्टी की कॉप फिल्मे सिंघम, सिंघम रिटर्न्स जिसमे अजय देवगन नजर आए थे, सिंबा में रणवीर सिंह और सूर्यवंशी में अक्षय कुमार यह सभी कॉप फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था। अब आने वाली सिंघम अगेन को लेकर भी उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। एक्शन ड्रामा कॉमेडी से भरपूर रोहित शेट्टी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए नजर आने वाली है।

About Anushka

Anushka is the Writer and editor of ShortFeed Cricket Section. Having more than 5+ years of experience in Cricket News writing covering all the biggest happenings of CRICKET ARENA.

Check Also

उर्फी जावेद से किया मलाइका अरोड़ा की तुलना, बोले उर्फी है बेकार में बदनाम, मलाइका है अजीबो गरीब फैशन की क्वीन 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में 50 साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *