बॉलीवुड के दबंग यानी की अभिनेता सलमान खान अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते है। जिसके साथ ही हाल ही में एक्टर सलमान खान ने अपने फैंस को दशहरा का तोहफा दे अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का नया गाना रिलीज किया है। जिसको फैंस काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे है। बताते चले की सलमान खान हमेशा ही हाथ में एक ब्रेसलेट पहने नजर आते हैं। जिसको लेकर उनके फैंस तक सलमान की कॉपी करने के लिए खुद भी सलमान खान के जैसे ब्रेसलेट पहन लेते हैं। सलमान खान का ब्रेसलेट उनके लिए काफी लकी है। जो उनको हर बुरी नजर से उनको बचाता है।
सलमान को किया पिता ने गिफ्ट
आपको बताते चले की बॉलीवुड के स्टार सलमान खान के चमत्कारी ब्रेसलेट से जुड़ा एक किस्सा काफी वायरल हो रहा है। जिसको खुद सलमान खान ने अपने एक दिए गए इंटरव्यू में खुद अपने फैंस के साथ शेयर किया है। सलमान ने बताया की उनके पिता सलीम खान भी हुबहू वैसा ही ब्रैकलेट पहना करते थे। जिसको सलमान खान काफी ज्यादा पसंद भी करते थे। अपने बॉलीवुड करियर को शुरू करने से पहले सलमान खान को उनके पिता सलीम खान ने गिफ्ट किया था। जिसको आज तक सलमान खान पहने हुए है।
मुसीबतों को लिया अपने ऊपर
सलमान खान ने अपने दिए हुए इंटरव्यू में बताया है की यह भी बताया है की सलमान खान का ये चमत्कारी ब्रेसलेट केवल शो में पहने के लिए नही है। बल्कि इस ब्रेसलेट में एक बड़ा ही चमत्कारी पत्थर लगा हुआ है। जिसको फिरोजा नाम।से जाना जाता है। तो वही फिरोजा को इंग्लिश में टरक्वाइज भी कहते हैं। सलमान खान का मानना है की उनके पिता के द्वारा दिए गए ब्रेसलेट में लगा नीले रंग का पत्थर बहुत खास है। इसकी खसियत बताते हुए सलमान खान ने कहा है की यह नीला रंग का पत्थर उनपर आने वाले हर खतरे और बुरी नजर से उनको बचाता है। इतना ही नहीं सलमान खान ने ये भी बताया है की उनका ब्रेसलेट में मौजुद ये नीला पत्थर अब तक 7 से 8 बार चटक चुका है। तो वही सलमान खान का मानना है की इस नील रंग के पत्थर ने कई बार मुसीबते अपने ऊपर ली है।