बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में मसान मूवी से साल 2015 में डेब्यू करने वाले विक्की कौशल ने उरी और राजी मूवी से लोगो के बीच में खूब सुर्खियां बटोरी थी। जिसके बाद एक्टर विक्की कौशल ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन मूवीज करी है। हाल ही में विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म सैम बहादुर को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। पहली बार भारत के फील्ड मार्शल के बारे में यह फिल्म है। विक्की कौशल इस फिल्म में सैम मानेकशॉ के जज्बे को दिखाने वाले है। विक्की कौशल एक बार फिर से एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने वाले है। तो वही, अब हाल ही में विक्की कौशल ने फिल्म का नया पोस्टर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। जिसमे विक्की का एक नया लुक सामने आया है। साथ ही ट्रेलर के आउट होने के बारे में भी बताया है।
नए अवतार में आए नए पोस्टर में विक्की कौशल नजर
हाल ही में आउट हुए ‘सैम बहादुर’ के नए पोस्टर में बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल बहस ही अलग रूप में नजर आ रहे है। विक्की कौशल इस लेटेस्ट पोस्टर में एक गंभीर लुक लिए नजर आ रहे हैं। जिसमे उनके पीछे सैनिकों का एक ग्रुप खड़ा है। विक्की के इस लेटेस्ट लुक को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया है। तो वही, विक्की कौशल मेघना गुलजार के साथ दूसरी बार काम कर रहे है। इस फिल्म में विक्की कौशल की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा नजर आने वाली है।
इस दिन होगा सैम बहादुर का ट्रेलर आउट, सामने आई रिलीज डेट
विक्की कौशल ने सैम बहादुर के पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट के बारे में भी बता दिया है। विक्की ने कहा है की फिल्म का ट्रेलर कल यानी 7 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। बता दे आपको इस फिल्म में विक्की, सान्या के साथ ही सना फातिमा भी फिल्म सैम बहादुर में अहम भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली है। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विक्की कौशल की सैम बहादुर फिल्म सीधे तौर पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से भिड़ने वाली है। विक्की और रणबीर दोनो की ही फिल्म एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना यह होगा की कौन सी फिल्म इस टक्कर के दौरान बॉक्स ऑफिस पर जीत हासिल करती है।