आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने के बाद से एक के बाद एक नई नई बातें सामने आ रही है। जिसके सही ही हाल ही में भारत को लेकर एक अच्छी खबर बताई जा रही है। बताते चले की भारत अफगानिस्तान मैच होने से पहले ही भारत को एक बेहद ही अच्छी खबर सुनने को मिली है। जिसमे बताया जा रहा है की भारतीय टीम के स्टार शुभमन गिल भारत के अगले मैच में नजर आने वाले है। आज ही शुभमन गिल को एयरपोर्ट पर अहमदाबाद के लिए रवाना होते हुए देखा गया है। एशिया वर्ल्ड कप के दौरान शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।
शुभमन गिल की होगी एंट्री
आपको बताते चले की दिग्गज बल्लेबाज शुभमन गिल की डेंगू होने के चले तबियत कुछ दिनों से ठीक नही थी। हाल ही में शुभमन गिल को बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है। वही उनकी रिकवरी जारी रहेगी। इसके साथ ही भारत के लिए अच्छी खबर ये है की शुभमन गिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते हुए नजर आ सकते है। अपनी तबीयत ठीक ना होने के कारण शुभमन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में नही खेल पाए थे। लेकिन 14 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान मैच में वह जल्द ही खेलते हुए नजर आने वाले है।
पाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे मैदान में
आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को डेंगू हो गया था। जिसके कारण उनके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या एक लाख से कम हो गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत की होने पर अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा। हालाकि शुभमन गिल को एक दिन ही अस्पताल में रुकना पड़ा था। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। शुभमन गिल को अपनी परफॉर्मेंस अच्छी खेलने के लिए अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा।
कुछ ही दिनों पहले हुए एशिया वर्ल्ड कप 2023 में शुभमन गिल भारत से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। साथ ही बाते चले की शुभमन गिल ने अपनी 20 पारियों में खुल 1230 रन बनाए हैं। जिसमे गिल का औसत 72.35 और स्ट्राइक रेट 105.03 का रहा है। सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ ही शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक भी लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे। सभी चीजों को देखते हुए शुभमन भारतीय क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी बन चुके है। ऐसे में उनका टीम में शामिल होना बेहद ही खुशी की बात है।