आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए है, और इस वर्ल्ड कप में एक शानदार रिकॉर्ड बन गया है। हाल ही में हुए 4 ओडीआई में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच में वनडे मैच हुआ था। भारत में हो रहे वर्ल्ड कप के इस वनडे में धुएंधार परफॉर्मेंस खिलाड़ियों की देखने को मिली है। साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में अब तक के हुए मुकाबलों में खुद को बेस्ट क्रिकेट टीम साबित किया है। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ जहां एक तगड़ा स्कोर खड़ा किया वही उन्होंने ने अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग से श्रीलंका को बुरी तरह से वनडे में हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने अपने पहले ही वनडे में एक शानदार इतिहास बना दिया है। हालांकि, साउथ अफ्रीका के इस रिकॉर्ड के बारे में हाल ही में एक दिग्गज खिलाड़ी ने कहा है की साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम बहुत ही बढ़िया काम किया है। लेकिन यह रिकॉर्ड इसी साल इसी वर्ल्ड कप में टूट सकता है। आइए जानते है क्यों ऐसा कहा इस दिग्गज खिलाड़ी ने।
साउथ अफ्रीका ने बनाया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर, रचा इतिहास
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारत में हो राज वर्ल्ड कप में एक शानदार रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। साउथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ अपना शतक लगाया है। इसके साथ ही एडेन मार्करम ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक भी लगाया। उनके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में उनकी काफी तारीफ हो रही है। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 102 रनों से वनडे में मात दी है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने 50 ओवरों में 428 रन 5 विकेट खोकर बनाए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे पहले क्विंटन डी कॉक और रसी वैन डर डुसेन ने अपना शतक लगाया था। उसके बाद एडेन मार्करम ने मात्र 49 गेंदों में वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक लगाया। उनके इस शतक ने दुनिया भर के लोगो को चौंका दिया है।
खुद एडेन मार्कराम ने कहा टूट सकता है मेरा वर्ल्ड, खिलाड़ी है अपने बेहतर फॉर्म में
बता दे आपको कि साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी मार्करम ने मीडिया से बात करते हुए कहा है की उनका यह रिकॉर्ड इसी वर्ल्ड कप में टूट सकता है। मार्कम का मानना है की इस बार वर्ल्ड कप 2023 में सभी खिलाड़ी अपने सबसे बेहतर फॉर्म है। एडेन का कहना है की हमने भले ही वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर वाला रिकॉर्ड बनाया हो लेकिन आने वाले वक्त में और इसी वर्ल्ड कप में मुझे यह टूटता हुआ नजर आ रहा है।