बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बेस्ट कपल में गिने जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा से ही एक दूसरे के साथ मुश्किल वक्त में खड़े दिखाई दिए है। दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी का न सिर्फ ऑनस्क्रीन पसंद किया जाता है बल्कि ऑफस्क्रीन भी इस जोड़ी के बारे में कई बातें होती है। और यही वजह है कि आज है यह दोनो एक पावरफुल कपल और इंस्पिरेशनल कपल बनकर उभरे है। बता दे आपको की दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को पांच साल हो चुके है। शादी के पांच साल बाद दोनो को एक बार फिर से एक साथ इंटरव्यू देते हुए देखा गया है। दीपवीर के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में ‘कॉफी विद करण’ में एक साथ नजर आए हैं। दीपिका और रणवीर पहली बार कारण जोहर के शो में एक साथ नजर आए है। इस चैट शो के दौरान दोनों ने कई सारी बातें अपनी शादी से जुड़ी करी है। साथ ही रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की डिप्रेशन से लड़ाई के बारे में भी बात करी और अपने विचारो को इस पर शेयर किया हैं।
बेहद ही मुश्किल से दौर से गुजर रही थी दीपिका, खुद रणवीर सिंह भी ही गए थे डिमोटिवेट
बॉलीवुड के नामी फिल्ममेकर कारण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के दौरान बातचीत करते हुए रणवीर सिंह ने बताया की जब देपेका पादुकोण डिप्रेशन में थी। तब वह एक बार खुद ही अपने आप को डिमोटिवेट फील करने लग गए थे। ऐसा उनके साथ तब हुआ जब वह साल 2014 में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तभी दीपिका का फोन उनके पास आया और उन्होंने ने अपने पास आने को कहा। दीपिका ने कॉल पर रणवीर से कहा मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया है मुझे चक्कर भी आए, क्या तुम घर आ सकते हो ?’ इस बात को सुनने के बाद रणवीर तुरंत दीपिका के पास पहुंच गए। अगले दिन दीपिका ब्रेकफास्ट करते समय रोने लग गई। तब मैं उन्हें समझ रहा था की मैं हू उनके पास। और तभी वह खुद को उस सिचुएशन में हेल्पलेस फील कर रहे थे।
उस दौर ने समझाया था दीपिका को रणवीर का कैरेक्टर, हुआ था उनसे प्यार
दीपिका के डिप्रेशन वाले फेस में रणवीर सिंह ने बताया की उन्होंने ने उनके पेरेंट्स को बुलाया था। जिससे वह अपनी इस फीलिंग को ओवरकोम कर सके और खुद को अच्छा फील करे। इसी बारे में बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने बताया कि उस समय रणवीर का साथ मेरे लिए बहुत जरूरी हो गया था। और उन्होंने ने मुझे इस वक्त से बाहर निकलने में बहुत मदद करी है। साथ ही मुझे उनके रियल कैरेक्टर के बारे में पता चला और मुझे बाद में उनसे प्यार भी हुआ।