Homeबॉलीवुडटीवी एक्ट्रेस चारू असोपा एक बार फिर नजर आई...

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा एक बार फिर नजर आई सुर्खियों में अपने रिश्ते को लेकर, पति राजीव सेन ने गोद में उठादर किए ये काम 

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस चारू असोपा एक बार फिर अपने पति राजीव सेन से रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस बार दोनो के जगड़ो ने नहीं बल्कि दोनो के प्यार ने सुर्खियो में बना रखा है। एक्ट्रेस चारु आसोपा ने बीते दोनो अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करी थी। इन तस्वीरो में एक्ट्रेस चारु असोपा अकेले नजर आ रही थी। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे की चारु अपने नए साल को अपने पति राजीव सेन के बिना ही बिताने वाली है। बता दे आपको कि चारु असोपा और राजीव सेन अपने डाइवोर्स की वजह से आए दिन चर्चा में बने ही रहते है। इन दोनो की ही प्रेम कहानी में आए दिन कुछ न कुछ ट्विस्ट आता ही रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बार दोनो ने अपने घरेलू जगड़ों की वजह से नही बल्कि एक दूसरे पर अपना प्यार लुटाने की वजह से पॉपुलर हो रहे है। हाल ही में राजीव सेन ने अपने यू ट्यूब चैनल पर अपने फैमिली फंक्शन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे दोनो ही एक दूसरे के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान इनके इस रोमांटिक अंदाज को देखकर हर कोई दंग रह गया है।

केमिस्ट्री देखकर हर कोई रह गया दंग

Zee News

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन जो की बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई है। दोनो को ही कोलकाता में एक फैमिली फंक्शन के दौरान रोमांटिक होते हुए देखा गया है। शादी के फंक्शन में यानी की संगीत में दोनो ने एक दूसरे के साथ जमकर डांस किया है। उनका ये डांस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। रोमांटिक अंदाज में नाचते हुए दोनो को देखकर हर कोई दंग रह गया है। राजीव सेन डांस के दौरान अपनी पत्नी चारु असोपा को गोद में उठाकर डांस करने लगते है। कोलकात्ता में शादी के दौरान चारु असोपा के साथ ही राजीव सेन ने अपनी बेटी जियाना के साथ काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया है। जियाना मुंबई में अपनी मां चारु असोपा के साथ अकेले रहती है।

इस वज़ह से हुए थे दोनो अलग

बता दे आपको कि एक्ट्रेस चारु असोपा और राजीव सेन पिछले काफी समय से एक दूसरे से अलग रह रहे है। साल 2019 में दोनो ने गोवा में काफी धूमधाम से शादी करी थीं। लेकिन बाद में दोनो के रिश्तों में काफी परेशानियां आ गई। जिसके बाद दोनो ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला कर लिया। लेकिन अब दोनो को एक साथ देखकर ये कयास लगाए जा रहे है की दोनो वापस से एक दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार है।

Latest Posts