साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय थलापति की फैन फॉलोइंग के बारे में कौन नही जानता है। विजय की फिल्म्स ने हमेशा ही बॉक्स ऑफिस पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हाल ही में लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लियो’ जिसमे विजय थलपति ने मुख्य किरदार निभाया है, उसने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। फिल्म लियो को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अभी सिर्फ पांच दिन हुए है। और इस साउथ फिल्म ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्मों के पांच दिन के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। बता दे आपको की विजय थलापति और लोकेश कनगराज साल 2021 के बाद अब एक साथ काम कर रहे है।
पांच दिन में किया विजय की लियो ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म लियो ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन में कुल 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। यह साउथ फिल्म गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। और पहले दिन ही लियो ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर ₹64.8 करोड़ का बिजनेस किया था। जिसके बाद फिल्म का शुक्रवार को ₹35.25 करोड़, शनिवार को ₹39.8 करोड़, रविवार को ₹41.55 करोड़ और सोमवार को ₹25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ। इसके साथ ही बता दे आपको की इस फिल्म ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के भगवान कहे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म काबली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब विजय थलापति की यह तमिल फिल्म लियो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
साउथ सुपरस्टार और बॉलीवुड सुपरस्टार का कॉम्बो है इस फिल्म में, किया है धमाकेदार प्रदर्शन
बता दे आपको की साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की लियो मूवी में उनके अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त, तृषा कृष्णन और अर्जुन सरजा ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म में विजय के फैंस को भरपूर एक्शन सींस देखने को मिल रहे है। लोकेश कनगराज की फिल्म लियो में बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त ने नेगेटिव रोल निभाया है। वह लियो में एंटनी दस बने हुए है। तो वही, दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार विजय एक साधारण से युवक का किरदार निभा रहे है। फिल्म में दोनो गैंगस्टर और साधारण लड़के के बीच में पूरी कहानी को लिखा गया है।