प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली एक ऐसी जीवनशैली जीते हैं जो क्रिकेट के मैदान पर उनकी सफलता को दर्शाती है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के भारत के पहले वनडे मैच में भी विराट कोहली ने खुद को एक बार फिर से मैदान पर सफल क्रिकेटर साबित है। विराट कोहली दुनिया के उन क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल होते है जो अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बने रहते है। तो वही, उनकी अपार सफलता आज उन्हें दुनिया के अमीर क्रिकेटरों में शामिल करती है। और उनकी इस सफलता का जीता जागता उदाहरण उनका लग्जरियस लाइफस्टाइल, लग्जरियस कार कलेक्शन और उनके भव्य निवास से स्पष्ट होता है।
विराट कोहली के पास है शानदार लग्जरियस कार, कारो के प्रति रखते है बेहद लगाव
विराट कोहली का कार कलेक्शन उनकी विलासिता और गति के प्रति उनकी रुचि का प्रमाण है। उनकी बेशकीमती संपत्तियों में Audi Q7 से लेकर Audi A8L W12 Quattro और Audi R8 LMX जैसी गाडियां शामिल है, जो एक सीमित संस्करण की स्पोर्ट्स कार है। जो अपने शक्तिशाली प्रदर्शन और आकर्षक डिजाइन के लिए जानी जाती है। तो वही, पोर्श पनामेरा भी उनके गैराज का एक और गहना है। साथ ही उनके पास रेंज-टॉपिंग रेंज रोवर वोग शामिल है, जो स्टाइल और आराम का प्रतीक है।
लग्जरियस तकनीकों से लेश है विराट कोहली का घर, इंटीरियर है एक राजा के महल जैसा
अपने असाधारण कार कलेक्शन के साथ ही विराट कोहली का निवास उनकी सफलता का सच्चा प्रतिबिंब है। गुरुग्राम के पॉश इलाके में स्थित, उनका घर एक महलनुमा आवास है जो आधुनिक सुविधाओं और सौंदर्य डिजाइन का मिश्रण प्रदान करता है। तो वही, वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ मुंबई के वर्ली में लग्जरियस घर में रहते है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके इस मुंबई वाले आलीशान घर की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए हैं। विशाल अंदरूनी हिस्से को सुस्वादु सजावट से सजाया गया है, जो उसके परिष्कृत स्वाद पर जोर देता है। हालांकि, उनका भव्य निवास उनकी कड़ी मेहनत से अर्जित सफलता का प्रतीक है। तो वही, बता दे आपको कि विराट कोहली इस समय अपने बल्ले से धुएंधार परफॉर्मेंस में लगे हुए है।