रिद्धिमा कपूर बहुत जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, करण जौहर के इस शो से आएंगी लाइमलाइट की दुनिया में

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लाडली बेटी रिद्धिमा कपूर एक बार फिर से अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई है।

दिवगंत सुपरस्टार ऋषि कपूर ने अपनी मूवीज के जरिए लोगो का खूब मनोरंजन किया है। तो वही, उनके बाद उनके बेटे रणबीर कपूर ने भी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आपको एक अलग पहचान बनाई और लोगो को अपने शानदार एक्टिंग से दीवाना बनाया।

तो वही, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड के लाइट, कैमरा, एक्शन से बहुत दूर रही है। लेकिन अब हाल ही में यह खबर आई है की रिद्धिमा कपूर बहुत जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है

रिद्धिमा कपूर को शुरुआत में बॉलीवुड फिल्मों के करने के लिए ऑफर आते थे। लेकिन ऋषि कपूर की लाडली रिद्धिमा ने ऑफर ठुकरा कर खुद के करियर के लिए ज्यूलरी डिजाइनिंग को अपनाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिद्धिमा कपूर बॉलीवुड में करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बन रही वेब सीरीज से अपना डेब्यू करेंगे।रिद्धिमा कपूर बहुत जल्द द फैबुलस वाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन में नजर आने वाली है।

इस पहले इस शो के दो सीजन में बॉलीवुड इंडस्ट्री की नीलम कोठारी, महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा सजदेह नजर आई थी। करण जौहर के इस शो में इन लेडीज की जिंदगी के बारे में सब बताया गया है।

करण जोहर के प्रोडक्शन में बन रहा यह वेब शो इस बार मुंबई के साथ ही दिल्ली में भी शूट किया जाने वाला है।

इस वेब शो में दिल्ली की महीप, भावना, सीमा और नीलम के साथ-साथ दिल्ली की तीन महिला व्यवसायी रिद्धिमा कपूर साहनी, कल्याणी साहा चावला और शालिनी पासी नजर आएंगी।

इन सभी लेडीज के पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सब कुछ बताया जाएगा। और इस वेब शो की शूटिंग को पीछले हफ्ते शुरू कर दिया गया है। तो वही, यह शो ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।