बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में छोटी सी पहचान के साथ आए मनोज बाजपेई आज पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग से लोगो को अपना दीवाना बनाते जा रहे है। बता दे आपको की बॉलीवुड फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक मनोज बाजपेई ने हर तरह बवाल मचाया हुआ है। आज के समय में मनोज बाजपेई की फैंस फॉलोइंग किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से कम नहीं है। मनोज बाजपेई के जीवन से जुड़ी हर एक बात उनके फैंस के लिए कई ज्यादा इंपोर्टेंट है। तो वही, अब हाल ही में सोशल मीडिया पर मनोज को लेकर एक बार काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे वह अपने जीवन से जुड़े एक मजेदार किस्से को सुनते हुए नजर आ रहे है। इस किस्से में मनोज बताते है कि वह एक बार लेडीज बाथरूम में करीब 1घंटे तक फसे रहे थे। और वह बहुत ही ज्यादा डर गए थे।
कॉलेज की लेडीज बाथरूम में फस गए थे मनोज बाजपेई, 1 घंटे डर की वजह से रहे थे बंद
बता दे आपको की मनोज बाजपेई एक बार दिल्ली में एसआरसीसी कॉलेज में बतौर गेस्ट इनवाइट किए गए थे। जहां पर उनको लड़कियों का एक प्ले होना था। और उसीi थिएटर के लिए मनोज गए था। लेकिन तभी वह गलती से लेडीज वॉशरूम में चले गए थे। जहां पर वह तकरीबन एक घंटे तक अंदर बने रहे थे। वह इतना ज्यादा डर गए थे की उनकी हिम्मत ही नहीं हुई थी बाहर आने की। जिसके बाद उन्हें ड्रामा डिपार्टमेंट की लड़कियां ढूंढते हुए वहा पर आई थी, और वह तब जाकर बाहर आ पाए थे।
हाल ही में अपने एक डायलॉग को लेकर वायरल हो रहे है मनोज बाजपेई
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपाई इन दिनो लगातार चर्चाओ में बने हुए है। वह इस समय अपने एक डायलॉग की वजह से सुर्खियों में छाए हुए है। मनोज बाजपेई की फिल्म का ट्रेलर आउट है, जिसमे वह यह कहते हुए नजर आ रहे है कि एक बंदा अकेले ही काफी है। इस फिल्म में मनोज ने एक वकील का किरदार निभाया है। जो एक बहुत आम से होता है, और एक पावरफुल शख्सियत के खिलाफ केस लड़ता हुआ नजर आता है।