आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को जैसे की बेहद ही खूबसूरती से आगाज हो कर दिया गया है। साथ ही इस बार वर्ल्ड कप भारत में ही हो रहा है। तो वही भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिसके साथ ही उनका ये इंतजार खत्म हुआ। भारत पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाला है। जिसके साथ ही साथ अब भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर भी सामने आ रही है। जिसमे बताया जा रहा है की भारतीय टीम के स्टार टीम में वापस लौटने वाले है। भारत पाकिस्तान के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे एक दूसरे के साथ खेलते हुए नजर आयेंगे। आज यानी की 12 अक्टूबर को भारत और अफगानिस्तान एक दूसरे भिड़ते हुए दिखाई देंगे। भारतीय टीम को लेकर आई खबर में बताया जा रहा है की बेहतरीन बल्लेबाज शुभमन गिल जल्द ही पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते हुए नजर आएंगे।
कोच विक्रम राठौर ने गिल को लेकर दिया अपडेट
आपकी जानकारी की लिए बता दे की भारतीय टीम में शामिल शुभमन गिल की होने की खबर टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताई है। जिसमें विक्रम राठौड़ ने शुभमन गिल के हेल्थ के बारे में अपडेट देते हुए कहा है की उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। और वह अब जल्द ही मैदान में वापस नजर आएंगे। बीसीसीआई की निगरानी में शुभमन गिल को लागतार रखा जा रहा है।
भारतीय टीम का अहम हिस्सा
एशिया वर्ल्ड कप 2023 में शुभमन गिल ने सबके छक्के छुड़ा दिए थे। इसके साथ ही वह भारतीय टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब उनको टीम में वापस से शामिल करने की बात कही जा रही है। आपको बता दे की शुभमन गिल ने इस साल वनडे में 72.35 की औसत और 105.03 की स्ट्राइक रेट से 1230 रन बनाए है। जिसके बाद से वह सभी के दिलों में स्टार की तरह बस गए है। साथ ही अब लोगो का मानना है की भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल एक अहम हिस्सा बन चुके है। शुभमन गिल वनडे करियर में अब तक 35 वनडे मैच खेल चुके हैं। जिसमें गिल ने 66.10 की औसत से 1917 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं साथ ही गिल ने दोहरा शतक भी जड़े है।