भारतीय क्रिकेट टीम के जाने माने खिलाड़ी और सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने हाल ही में अपनी टीम इंडिया के लिए एक नोट लिखा है। जिसमे उन्होंने ने सबसे ज्यादा रोहित शर्मा के बारे में लिखा है। बता दे आपको की साल 2011 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने अपने शानदार बैटिंग से दुनिया के लाखो करोड़ों दिलो पर एक साथ राज किया था। हाल ही में शुरू हुए वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बारे में बात करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के लिए एक नोट साझा किया है। जिसमे उन्होंने ने अपनी टीम के लिए तमाम बातें कही है। युवराज सिंह ने अपने 2011 के वर्ल्ड कप से जुड़ी कई यादों को शेयर करके नई टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया है।
सोशल मीडिया पर शेयर करी साल 2011 की ऐतिहासिक जीत की तस्वीरें, बोले बस एक बार फिर करना है यह काम
युवराज सिंह ने तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने पोस्ट पर एक लंबा चौड़ा नोट साझा किया है। जिसमे उन्होंने ने लिखा है कि उनके लिए साल 2011 बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण रहा है। अपने देश की जमीन पर वर्ल्ड कप को खेलना और उससे ऐतिहासिक जीत में बदलना सच में सब कुछ कमाल का था। तो वही, एक बार फ़िर से हमे यह मौका मिला है। और सब इस बार भी उसी तरह से प्यार देंगे जैसे पहले दिया था।
रोहित शर्मा को किया चीयर अप बोले एक बार फिर रचेंगे इतिहास
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा है कि भारत को 12 साल बाद मिले इस मौके को एक बार फिर से इतिहास में बदल देना है। और साथ ही उन्होंने ने कहा है कि वर्ल्ड कप जीतना न केवल एक टाइटल होता है बल्कि यह एक यादगार लम्हा होता है। जिससे आप अपनी मेहनत से जीत पाते है। आगे उन्होने ने पोस्ट में टीम इंडिया को शुभकामना दी है और जय हिंद लिखा है। युवराज सिंह आज भले ही मैदान पर न खेलते हो, लेकिन उनके लिए लोगो के दिलो में आज भी वही प्यार है जो सालो पहले उनके लिए था।