श्रीदेवी ने अपनी अदाओं से सभी के दिल को अभी तक खयाल कर रखा है। एक्ट्रेस श्रीदेवी ने बहुत सी फिल्मे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को सुपरहिट दी है। एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर एक फिल्म मेकर है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां है। जिसमे जान्हवी कपूर बड़ी है और खुशी कपूर छोटी बेटी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी बेटी जान्हवी कपूर अपना जलवा दिखाने में कामयाब रही है। तो वही अब एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड की दुनिया में अपना कदम रखने वाली हैं। आपको बताते चले की एक्टर्स खुशी कपूर जाने माने फिल्म मेकर जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज़ से डेब्यू कर बॉलीवुड में अपना करियर बनाने वाली है।
खुशी कपूर ने बॉलीवुड की तरफ किया रुख
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर बोनी कपूर का हाल ही में कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू हुआ था। जिसमे उन्होंने अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर के बारे में बातें की थी। फिल्म मेकर बोनी कपूर ने बताया की जब श्रीदेवी इस दुनिया से चल बसी थी। जब उनकी चोटी बेटी खुशी कपूर सिर्फ 16 साल की ही थी। साथ ही बताया की श्रीदेवी और उन्होंने ने खुशी कपूर के कैरियर के बारे में कुछ नही सोचा था की उनकी बेटी को क्या करना चाइए। लेकिन खुशी कपूर ने अपनी बड़ी बहन जान्हवी कपूर की तरह ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने का सोच लिया है। साथ ही वह जल्द बॉलीवुड की एक फिल्म में भी नजर आने वाली है। बोनी कपूर ने ये भी बताया की उनकी लगा भी नही था की खुशी कपूर अपना कैरियर बॉलीवुड में बनाएंगी।
खुशी के साथ सुहाना आएंगी नजर
आपको बताते चले की फिल्म मेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ ही साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी खुशी कपूर के साथ एक ही फिल्म बॉलीवुड में अपने करियर के शुरुवात कर रही है। जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज़’ में जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली है। एक्ट्रेस खुशी कपूर की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। जिसके साथ ही फैंस उनको श्रीदेवी की तरह एक्टिंग करते देखना चाहते है।